आसरा माता मंदिर परिसर में उपमहापौर सचिन भेंडे ने किया वृक्षारोपण

‘एक व्यक्ति, एक पेड़’ का संकल्प लेने की अपील

* लगाए गए पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी उठाने का आह्वान
अमरावती/दि.11 – साईनगर के नितीनविहार परिसर स्थित आसरा माता मंदिर में उपमहापौर सचिन भेंडे ने माता की आरती कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.
उपमहापौर भेंडे ने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि और बढ़ते प्रदूषण के कारण ऋतुचक्र में बदलाव आया है. अत्यधिक गर्मी, सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. इन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ‘एक व्यक्ति, एक पेड़’ का संकल्प लेना जरूरी है. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी होगी. पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. इस अवसर पर गुल्हाने साहेब, कुंभरे साहेब, वानखड़े साहेब, महल्ले साहेब, डाखोरे साहेब, सरोदे साहेब, सारडा साहेब, दहीकर साहेब और लांजेवार साहेब सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे. साथ ही आसरा माता महिला भजनी मंडली और बड़ी संख्या में युवा मित्रों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.

Back to top button