सात एएसआई बने ग्रेड पुलिस उपनिरीक्षक

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने दी बधाई

अमरावती/दि.13- अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत सात एएसआई को ग्रेड पुलिस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है. इस अवसर पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने पदोन्नत अधिकारियों को गुलाब का फूल देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में एएसआई कैलास मधुकर सानप, अशोक रामचंद्र वेरुलकर, सुनील वासुदेवराव कलंबे, बाबाराव पांडुरंग मेश्राम, राजू पांडुरंग काले, प्रवीण लक्ष्मणराव इखार, विजय सदाशिवराव वाठ तथा गौतम श्रीराम धुरंधर शामिल हैं.
* स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को दी विदाई
कार्यक्रम में अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस निरीक्षक जनार्दन सालुंके, जिनका स्थानांतरण पुणे ग्रामीण पुलिस में हुआ है तथा पुलिस निरीक्षक महेंद्र अंभोरे, जिनका स्थानांतरण नागपुर शहर पुलिस में हुआ है, को भी विदाई दी गई. वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को शॉल एवं उपहार देकर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके और पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे सहित पदोन्नत पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारी, सिविल स्टाफ, उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Back to top button