आधे वजन का पारदर्शी गैस सिलेंडर हिट

भारत पेट्रोलियम की शहरवासियों को सौगात

* अधिक सुरक्षित होने का कंपनी का दावा
अमरावती/दि.13 – सरकारी तेल-गैस कंपनी भारत पेट्रोलियम ने हाल ही में देश के 100 शहरों में प्लास्टिक का पारदर्शी गैस सिलेंडर लांच किया है. अमरावती में देशमुख गैस एजेंसी में यह सिलेंडर उपलब्ध है और काफी प्रमाण में गृहणियां इस सिलेंडर की ओर आकर्षित हो रही है. सामान्य एलपीजी सिलेंडर से थोडा महंगा प्रतीत हो रहा यह सिलेंडर अधिक सुरक्षित होने का दावा भी बीपीसीएल ने किया है. अमरावती के लोगों से उक्त सिलेंडर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा स्थानीय वितरक देशमुख गैस एजेंसी के संजय देशमुख ने किया.
* वजन में आधा, पारदर्शी
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर सभी दृष्टि से सुरक्षित होने के साथ उसका वजन सामान्य लोहे के सिलेंडर की तुलना में आधा है. दिखने में आकर्षक रहने के साथ पारदर्शी होने से गेैस खत्म होने की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है.उन्होने इस सिलेंडर को गेम चेंजर बताया. उसका तत्काल कनेक्शन उपलब्ध है. चार घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलेवरी हो जाने का दावा भी किया गया. दाम की बात करें तो 4869 रूपए कनेक्शन चार्ज हैं. उसका रिफील 1683 रूपए का है. सुरक्षा और डीपीआर कास्ट अलग से रहने की जानकारी वितरक ने दी. सिलेंडर 10 किलो का होता है.

Back to top button