पगडंडी रास्तों के लिए किसानों का एल्गार
15 अगस्त से बेमियाद अन्नत्याग आंदोलन

*अमित होले ने दी चेतावनी
दर्यापुर/दि.14– वर्षो से किसानों के प्रलंबित मांग पगडंडी रास्ते मंजूर होने के बावजूद भी काम नहीं किए जाने पर किसानों को बारिश के दिनों में असुविधा हो रही है. जिससे थिलोरी परिसर के किसानों ने तीव्र नाराजी दिखाई दे रही है. किसानों के प्रलंबित काम तत्काल पूर्ण करे इस मांग को लेकर 15 अगस्त से ग्रामपंचायत कार्यालय के सामने बेमियाद अन्नत्याग आंदोलन की चेतावनी अमित जगन्नाथराव होले ने दी है.
इस संदर्भ में जिले के पालकमंत्री व उपविभागीय अधिकारी को निवेदन दिया गया और उसकी प्रतिलीप तहसिलदार, गुटविकास अधिकारी, विधायक ,सांसद तथा जनप्रतिनिधियों को भी दी गई. थिलोरी परिसर के किसानों की अवस्था अत्यंत दयनीय है. बारिश में कृषीमाल की यातायात , कृषी के काम तथा खेती में आने-जाने किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. साल 2021 में परिसर के 6 पगडंडी रास्तो का भूमिपुजन किया गया था. लेकिन अब तक भी पगडंडी रास्तों का काम पूरा न किए जाने से किसानों में नाराजी है.
थिलोरी से उमरी इस 2 किलो के पगडंडी रास्ते के काम के लिए साल 2024 में मिट्टी काम व खडीकरण के लिए 40 लाख रूपये मंजूर किए गए थे. निधी मंजूर होने के बाद प्रत्यक्ष रूप से काम नहीं किए जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है.किसानों की अडचन दूर कर पत्थर-मुरूम डालकर रास्तों को यातायात के लिए उपयोगी बनाए ,अतिक्रमण द्बारा बंद किए गए रास्तों को खुला करे तथा थिलोरी परिसर के श्रध्दास्थान श्री मानसिंग बाबा मंदिर की ओर जानेवाले रास्ते का निर्माण कार्य करे, ऐसी भी मांग की गई.
आश्वासन नहीं हमें प्रत्यक्ष रूप में काम चाहिए ऐसी भूमिका लेते हुए मांगे मंजूर न होने पर 15 अगस्त से ग्रामपंचायत के सामने बेमियाद अन्नत्याग आंदोलन किए जाने के चेतावनी अमित होले ने दी. इस समय इजी.अनिकेत वाकपांजर, प्रमोद पाटील होले, उपसरपंच बालुभाउ वाकपांजर ,गौतम वाकपांजर, सतीश चुडे, विजय पाटील टापरे, अनिरूध्द होले सहित परिसर के किसान उपस्थित थे.





