परतवाडा पुलिस ने चार मवेशियों को दिया जीवनदान
दो आरोपी गिरफ्तार, 54 हजार रुपए का माल जब्त

अमरावती/दि.13- अमरावती ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत अवैध कारोबार और मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परतवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बूचडखाना कटाई के लिए ले जाए जा रहे चार मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित बचाया. जब्त मवेशियों की कुल कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मध्यप्रदेश के भैंसदेही निवासी मोहन सुखलाल कोगे (30) और पतिराम बालु अखंडे (45) है.
जानकारी के मुतबिक 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे परतवाड़ा पुलिस स्टेशन की डीबी दल के साथ पुलिस कर्मचारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान गोपनीय जानकारी मिली कि दो व्यक्ति अंजनगांव रोड से मवेशियों को बूचडखाना कटाई करने के उद्देश्य से परतवाड़ा की ओर ले जा रहे हैं. जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने अंजनगांव स्टैंड के पास संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की. आरोपियों ने अपना नाम बैतूल जिले के भैंसदेही निवासी मोहन सुखलाल कोगे (30) तथा पतीराम बालू अखंडे (45) बताया.पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार मवेशी बरामद किए. इनकी कुल कीमत करीब 54 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रकरण की आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी धारणी अतिरिक्त प्रभार अचलपुर माधवराव गरुड़, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे तथा परतवाड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक अजय आकरे के मार्गदर्शन में एपीआई सलीम शेख, हेड़ कांस्टेबल सचिन होले, सुधीर राउत, शुभम शर्मा, चंदू वानखड़े, सचिन कोकणे, घनश्याम किरोले और जितेश बाबिल ने की.