फैशन और लाइफस्टाइल का अनोखा संगम
मल्लिका प्रदर्शनी को मिल रहा अमरावतीवासियों का भरपूर प्यार

अमरावती/दि.14 – सेंट्रल इंडिया की चर्चित मल्लिका फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन इन दिनों अमरावतीवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. होटल महफिल इन में 13 और 14 अगस्त को आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी को ग्राहकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है. आज 14 अगस्त को प्रदर्शनी आज अंतिम दिन है.
प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिला महासचिव कल्याणी मुदलियार, जीतो महिला विंग की अध्यक्षा नेहा चोपडा, बिझनेस वुमन मोनिका गुप्ता, चिकित्सक डॉ. मिथिला श्याम गावंडे, मेकअप आर्टिस्ट स्वाती अतुल गीते, शहनाज ब्यूटी हर्षल की ओनर उषा जगदीश चावला और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति कराले के हाथों हुआ. प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए नामी डिजाइनरों के फैशन, लाइफस्टाइल और डेकोर से जुडे आकर्षक कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं.
प्रदर्शनी में स्पेशल कलेक्शन, आकर्षक परिधान, ज्वेलरी, फुटवेअर और फैशन एक्सेसरीज सहित विभिन्न उत्पाद ग्राहकों को पसंद आ रहे हैैं. अलग-अलग स्टॉल्स पर नए डिजाइन और विविध रेंज उपलब्ध होने के कारण खरीदारी के लिए बडी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं. प्रदर्शनी में शुगुन आर्ट ज्वेलरी, स्क्रंच एंड नॉट्स, खुशी ज्वेलर्स, कार्तिक फैशन, द एलीगेंट स्टोअर्स, शिमर एंड शाइन, देशी कबीर कोर्टयार्ड, दिल्ली हाट, ड्रीम गर्ल, लॅविश फैशन, गांधी खादी कुर्ती, सुता साडी और चाफा डेली नीड्स सहित अनेक स्टॉल्स लगाए गए हैं. महिलाओं के फैशन से लेकर ज्वेलरी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक विभिन्न प्रकार के उत्पाद यहां उपलब्ध हैं. आयोजकों के अनुसार, नागपुर, नाशिक, नांदेड, राजनांदगांव, वर्धा, लातूर और पटना में भी मल्लिका प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिल चुका है. अमरावती में प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन होने के कारण आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खरीदारी और प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की है.





