मांजरखेड, विठोबा सावंगा, तपोवनेश्वर के दर्शन
रामदेव बाबा महिला मंडल का आयोजन

* सावन माह में धार्मिक स्थलों को भेंट
अमरावती/दि.14 – सावन माह में ईश्वर की आराधना के साथ उनका नामस्मरण करने से उनके कृपादृष्टि मिलती है. केवल मनोरंजन अथवा पिकनिक ही नहीं नये धार्मिक स्थलों को निहारने का महिलाओं को मौका मिले, इस उद्देश्य से रामदेव बाबा महिला मंडल ने मांजरखेड, विठोबा सावंगा, तपोवनेश्वर जैसे पौराणिक शिवालयों को भेंट देकर यहां भोलेनाथ के शिवलिंग का अभिषेक भी किया.
मंगलवार 11 अगस्त की सुबह 9.30 बजे सभी महिलाएं राजापेठ स्थित रामदेव बाबा मंदिर में एकत्रित होकर बाबा का नामस्मरण करते हुए इस यात्रा की ठंडाई के साथ शुरुआत की. सुबह 10 बजे उनका काफिला यात्रा के लिए रवाना हुआ. जिसमें पहला पडाव मांजरखेड रहा. यहां पहुंचकर सभी सखियों ने साबूदाना खिचडी का आनंद लेते हुए चाय की चुस्की के साथ इस यात्रा की यादों को फिर से ताजा किया. पश्चात सभी सखियों ने महाराज के मंत्रोच्चारण में यहां भोलेबाबा का विधि-विधान से अभिषेक कर ‘भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची, आवड तुला बेलाची, बेलाच्या पानाची हे भोळ्या शंकरा’ ‘आजा ओ भोले बाबा मेरे मकान में तेरा डम डम डमरु बाजे सारे जहान में आ जाओ भोले बाबा…’ जैसे एक से बढकर एक भजन गाते हुए महिलाओं ने भक्तिमय वातावरण में भोलेबाबा का नामस्मरण किया. यहां आरती पश्चात सभी प्रसादी का लाभ लेते हुए वनभोजन भी किया. अंताक्षरी, हौजी खेलते हुए कईयों ने पुरस्कार भी जीते.
मांजरखेड से काफिला विठोबा सावंगा में पहुंचा. यहां सभी ने दर्शन कर काफिला तपोवनेश्वर के लिए रवाना हुए. यहां भी भोले बाबा के विग्रह का दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया. आरती के साथ सभी ने शाम की चाय की चुस्की लेते हुए खुशियां जाहीर की. इस अवसर पर सभी ने सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुति भी दी. रेखा भूतडा की ओर से सभी को ठंडाई एवं लड्डू वितरित किए गए. यात्रा को सफल बनाने रामदेव बाबा महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता टवाणी, सुनीता वर्मा, दुर्गा हेडा, रजनी राठी, सुषमा भूतडा, संतोष सारडा, रेखा भूतडा, अर्चना बजाज, कस्तुरी मोदानी, पूजा मालानी, दिप्ती सारडा, सोनल मोदानी, सीमा जाजू, रश्मी जाखोटिया, उमा बंग, अरुणा राठी, कंचन चांडक, उर्मिला गांधी, सावित्री लड्ढा, मेघा चांडक, किरण मंत्री, रचना राठी, वर्षा चांडक का सहभाग रहा. सभी का अध्यक्षा संगीता टवाणी ने आभार व्यक्त किया.