जिलाधिकारी कार्यालय में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जिलाधिकारी आशिष येरेकर के हाथों ध्वजारोहण

* उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
अमरावती/दि.15- जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में 80वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. जिलाधिकारी आशिष येरेकर के हाथों ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में देशप्रेम और उत्साह का माहौल रहा. ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई. इसके बाद जिलाधिकारी आशिष येरेकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. पुलिस बैंड पथक द्वारा राष्ट्रगान और महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित नागरिकों को जिलाधिकारी येरेकर ने महिलाओं के लैंगिक शोषण की रोकथाम, नशामुक्ति, जलसंधारण और साक्षरता को लेकर शपथ दिलाई.
* उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर जिलाधिकारी आशिष येरेकर के हाथों सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी कार्यालय की निर्वाचन शाखा के उपजिलाधिकारी शिवाजी शिंदे को उत्कृष्ट उपजिलाधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया. तिवसा के तहसीलदार मयुर कलसे और अचलपुर के तहसीलदार सुदर्शन शहारे को उत्कृष्ट तहसीलदार पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं धारणी तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार राजेश माली को उत्कृष्ट नायब तहसीलदार के रूप में गौरव प्रदान किया गया.
इसके अलावा अंजनगांव सुर्जी तहसील कार्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी राहुल चव्हाण, मोर्शी तहसील कार्यालय की मंडल अधिकारी मेघा खाडे, जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व सहायक प्रतीक पावडे, अंजनगांव सुर्जी तहसील कार्यालय के ग्राम राजस्व अधिकारी मनोज रुमाले, चांदूर रेलवे उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के लघुलेखक बंटी कावरे, अचलपुर तहसील कार्यालय के वाहन चालक नंदकिशोर पावडे, अमरावती तहसील कार्यालय के चपरासी मुन्ना तडोला, धामणगांव रेलवे तहसील कार्यालय के राजस्व सेवक-कोतवाल नितीन पडधान तथा भातकुली तहसील के पुलिस पाटिल प्रशांत वानखड़े को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले खोज एवं बचाव दल के प्रमुख सचिन धरमरकर को भी सम्मानित किया गया.
* एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान
जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी जिलाधिकारी के हाथों सम्मान किया गया. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ.





