इतवारा बाजार में मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन का ध्वजारोहण

काजी अहद अली और अबरार अहमद ने फहराया तिरंगा

अमरावती /दि.15– एचवीपीएम मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन द्वारा इतवारा बाजार में ध्वजारोहण का कार्यक्रम 15 अगस्त पर पूरे आन-बान-शान से राष्ट्रध्वज फहराते हुए किया गया. मुख्य अतिथि काजी अहद अली साहब और अबरार अहमद साहब रहे. हेल्पलाइन के संयोजक हाजी रम्मूसेठ ने अतिथियों का स्वागत किया.
उससे पहले राष्ट्रध्वज फहराकर उंचे स्वर में राष्ट्रगीत गाया गया. सभी पदाधिकारी और सदस्य एवं परिसर के नागरिक उत्साह से उपस्थित थे. मिठाई वितरण कर आजादी के पर्व की खुशियां मनाई गई. उल्लेखनीय है कि, मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन अनेकानेक कार्यक्रमों, आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है. विविध उपक्रम उत्साह से संचालित किए जाते है.

Back to top button