नफीसा हुसैन की युवा संसद में शानदार उपलब्धि

अमरावती/दि.15 – यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है कि नफ़ीसा हुसैन ने भोपाल स्थित विधान भवन में आयोजित युवा संसद के दो दिवसीय सत्र में सफलतापूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और वक्तृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. भोपाल में आयोजित इस युवा संसद में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने आवेदन किया था. 1000 से अधिक प्रतिभागियों में से केवल 85 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें 35 प्रतिभागियों को विपक्ष की भूमिका के लिए चुना गया. कठिन चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद नफ़ीसा का चयन विपक्ष की नेता के रूप में हुआ.
नफ़ीसा की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में बेहद खुशी और गर्व का माहौल है. यह सफलता न केवल उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. उन्हें खेल मंत्री नारंग के हस्ते 25 हजार का अवॉर्ड तालियों की गडगडाहट के बीच प्रदान किया गया.

Back to top button