देशभक्ति, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल

* वृक्ष मित्र सुरेश मोरे रहे मुख्य अतिथि
अमरावती/दि.15 – विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके हितों को केंद्र में रखते हुए बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, अमरावती में वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल एवं अनुभवाधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में अतिथियों का विद्यालय के चारों हाउस-अ‍ॅम्बिशन, डिस्कवरी, लेगसी और स्पिरिट हाउस-के विद्यार्थियों ने अनुशासित स्लो मार्च परेड के माध्यम से स्वागत किया. विद्यार्थियों ने एकजुट होकर आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ संचलन करते हुए अतिथियों को मानवंदना दी. परेड के माध्यम से अनुशासन, एकता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी संदेश दिया गया.
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सुरेश मोरे की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रेरणादायी रही. पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ‘वृक्षमित्र’ श्री मोरे ने अब तक करीब 10 हजार पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है. कार्यक्रम में उपस्थित निखिल सर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझने और देश की प्रगति में जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान देने का आह्वान किया. वहीं विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री आशिष भोंगाडे का विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में के-2 के नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. लेगसी हाउस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि स्पिरिट हाउस के विद्यार्थियों ने सुरमयी गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिया. विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने ‘विविधता में एकता’ की भारतीय भावना को साकार किया.
विद्यालय की प्राचार्या सौ. सुनीथा मैडम के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का उत्कृष्ट नियोजन किया गया. विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने के लिए विद्यालय की ओर से निरंतर प्रयास किए जाते हैं. विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर वाकोडे की विद्यार्थी-केंद्रित एवं दूरदर्शी सोच के अनुरूप विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित न रखते हुए उन्हें अच्छे, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है. राष्ट्रप्रेम, सामाजिक संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने की दिशा में विद्यालय निरंतर कार्य कर रहा है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की स्लो मार्च परेड, ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत-नृत्य, ‘तळज्ञीळीं इहरीरीं’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, स्केटिंग प्रदर्शन और उत्स्फूर्त सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया. अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभाग से विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा.

Back to top button