शंकरवतीबाई खत्री हाईस्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
संतोष सबलानी के हस्ते ध्वजारोहण

अमरावती /दि.15 – महात्मा गांधी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी संचालित शंकरवतीबाई रामरक्षामल खत्री हाईस्कूल कंवर नगर में पूज्य पंचायत कंवर नगर के अध्यक्ष संतोष सबलानी के हस्ते और संस्था उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. पुंशी की अध्यक्षता में सबेरे ठीक 7.30 बजे झंडावंदन किया गया. विद्यार्थियों ने समूहगान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा यह गीत प्रस्तुत किया. महाराष्ट्र गीत और तिरंगा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. रागिनी पाल ने अंग्रेजी में और सिमरन यादव ने हिंदी में भाषण दिए.
सर्वश्री शंभुलाल सेवानी, संतोष सबलानी और डॉ. एस. के. पुंशी ने समयोचित संबोधन किए. सर्वश्री महेश शर्मा, शंकरलाल बत्रा, तोतलदास खत्री, सत्यवान हरवानी, पूज्य पंचायत के सतीश लालवानी, राजा नानवानी, अनिल आडवानी, सुनील शादी, विशाल राजानी, मुकेश बख्तार, अनूप हरवानी, आर. पी. कपिले सर, अरविंद चौधरी, अध्यापिका आर. जी. कपूर और छात्र-छात्राएं, अभिभावक वर्ग उपस्थित रहा. संचालन अध्यापिक एन. जी. बजाज ने किया. शाला की मुख्याध्यापिका वी. पी. मोते ने आभार प्रदर्शन किया.





