अमरावती में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कांग्रेस भवन से ऐतिहासिक जवाहर गेट तक हुए ध्वजारोहण समारोह

* सांसद बलवंत वानखड़े के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
अमरावती/दि.15 – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरावती शहर और ग्रामीण कांग्रेस संगठन की ओर से विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए. कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.


* कांग्रेस भवन में हुआ ध्वजारोह
अमरावती स्थित कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अमरावती ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बबलूभाऊ देशमुख की प्रमुख उपस्थिति रही. यहां अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखड़े के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. कार्यक्रम में हरिभाऊ मोहोड, प्रदीपराव देशमुख, प्रवीण मनोहर, सतीशराव हाडोले, शैलेश गवई, मनोजराव रोंगे, समाधान दहातोंडे, जयश्री वानखडे, विनायकराव ठाकरे, चांदूभाऊ देशमुख, विजय शिंगारे, मेटकर सर सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.


* गाडगेबाबा क्रीड़ा मंडल में देशभक्ति का उत्साह
गाडगेनगर स्थित गाडगेबाबा क्रीड़ा मंडल में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. यहां अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखड़े के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. यहां आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक बालासाहेब भूयार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम में क्रीड़ा मंडल के खिलाड़ी, सदस्य, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अमरावती महानगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व नगरसेवक, कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया.


* ऐतिहासिक जवाहर गेट पर भव्य ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक जवाहर गेट पर आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह रहा. यहां अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखड़े के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, मनपा के नेता प्रतिपक्ष विलासभाऊ इंगोले, पूर्व उपाध्यक्ष हरिभाऊ मोहोड, पूर्व महापौर मिलिंदभाऊ चिमोटे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलूभाऊ शेखावत, सुरेश रतावा, संजयभाऊ शिरभाते सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस अवसर पर सांसद बलवंत वानखड़े ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.
* देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
तीनों कार्यक्रमों में राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण के साथ वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा. कांग्रेस पदाधिकारियों ने देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया. बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रमों को विशेष गरिमा प्रदान की.

Back to top button