स्वतंत्रता दिवस पर अकोला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों का पदकों से गौरव
राष्ट्रपति पदक सहित अति-उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान

* एसपी अचिंत चांडक ने किया सम्मान
अकोला/दि.17 – भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अकोला जिला पुलिस दल में उल्लेखनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न सेवा पदकों से सम्मानित किया गया.
पुलिस अधीक्षक अचिंत चांडक के हाथों पदक प्रदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का गौरव किया गया. कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मनोज गोपालराव मंगरुलकर (क्रमांक 694), वाचक शाखा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया.
* अति-उत्कृष्ट सेवा पदक
अति-उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश जनाराव इंगोले (वाचक शाखा), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मनोज गोपालराव मंगरुलकर (वाचक शाखा), सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण काशीनाथ शिरसाट (आईकार यूनिट), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक उदयसिंह वीरेंद्रसिंह राजपूत (बिनतारी संदेश विभाग), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर महादेवराव सैरिसे (स्थानीय अपराध शाखा) तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद समाधान तेलगोटे (पुलिस नियंत्रण कक्ष) शामिल हैं.
* उत्कृष्ट सेवा पदक
उत्कृष्ट सेवा पदक से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दीनदयाल दूधनाथ तिवारी (मोटर परिवहन विभाग), पुलिस हवलदार ओमप्रकाश मनोहर जामनिक (नक्सल सेल), पुलिस हवलदार दिलीप अंबादास अहेरवाल (वाचक शाखा), पुलिस हवलदार प्रसाद पद्माकर सोगासने (सिटी कोतवाली), पुलिस हवलदार अतीष किसन बावस्कर (सिटी कोतवाली), पुलिस हवलदार राजेश शिवराम राठोड़ (पुलिस नियंत्रण कक्ष), पुलिस हवलदार सुनील शालिग्राम टाकसाले (एमआईडीसी) तथा महिला पुलिस हवलदार अनिता रमेश खडसे (सिटी कोतवाली) को सम्मानित किया गया.
* एसपी ने की पदक विजेताओं की सराहना
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अचिंत चांडक ने सभी पदक प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धियां पुलिस दल के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणादायी हैं. उनकी कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और नागरिकों को अधिक सक्षम, तत्पर एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. अकोला जिला पुलिस दल की ओर से सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं.





