बडनेरा जोन क्रमांक 4 में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
उपमहापौर सचिन भेंडे के हाथों हुआ ध्वजारोहण

अमरावती/दि.17 – मनपा अमरावती की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोन क्रमांक 4, बडनेरा में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मनपा के उपमहापौर सचिन भेंडे के हाथों राष्ट्रध्वज फहराया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में गूंज उठा. कार्यक्रम में जोन सभापति किशोर जाधव, नगरसेवक अजय जायसवाल, नगरसेविका रजनी डोंगरे, नगरसेविका गौरी मेघवानी, मनपा के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा. देश प्रथम, राष्ट्रसेवा सर्वोच्च की भावना के साथ यह स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ.