युवा स्वाभिमान पार्टी कार्यालय में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

अमरावती /दि.17 – भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के राजापेठ स्थित मुख्य कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधायक रवि राणा के शुभहस्ते राष्ट्रध्वज फहराया गया. इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया.
कार्यक्रम में युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा, शिक्षा सभापति प्रीति हर्षल रेवणे, नगरसेविका सुमती ढोके, नगरसेवक प्रशांत वानखड़े, नगरसेवक महेश मुलचंदानी, नगरसेविका डॉ. मधुरा कहाले, जयंतराव वानखड़े, डॉ. अजय गाडे, एड. नंदेश अंबाडकर, शैलेंद्र कस्तुरे, संजय मुनोत, विनोद जायलवाल, प्रमोद येवतीकर, समाधान वानखड़े, बालू इंगोले, सुखदेव तरडेजा, हरीश चरपे, चर्जन सर, किशोर पिवाल, उमेश ढोणे सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक रवि राणा ने कहा, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता वीरों का स्मरण प्रत्येक भारतीय को करना चाहिए. उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति और समाज के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का एहसास कराने वाला दिन है. देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए.
कार्यक्रम में सत्येंद्रसिंह लोटे, महेश किल्लेकर, नितिन बोरेकर, ज्योति सैरीसे, अश्विनी झोड़, सुरेश पड़ोले, पवन हिंगणे, मकसूद भाई, दिलीप भाकरे, सतीश कोलमकर, सुनील तरडेजा, रऊफ पटेल, अजमत भाई, कमरोद्दीन भाई, राजू रॉय, पराग चिमोटे, बबन रड़के, अविनाश काले, संगीता कालबांडे, समीक्षा गोटेफोडे, सिंधु मतलाने, पूजा दुबे, संगीता बरमैया, प्रेमा लव्हाले, शीतल चौधरी, शोभा किटके, माला खुरसुडे, नीता खडसे, कुरवाड़े ताई, सीमा लवणकर, शहजाद अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.





