एसआईआर-2026 के उत्कृष्ट कार्य पर मोर्शी में अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
मतदाता सूची सत्यापन का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा करने वाले बीएलओ व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार

मोर्शी /दि.17: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोर्शी तहसील कार्यालय की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची सत्यापन का कार्य निर्धारित समय में उत्कृष्ट ढंग से पूरा करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ तथा शिक्षकों का सम्मान किया गया.
15 अगस्त को उपविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार पवार के हाथों तहसील कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद तहसील कार्यालय के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में एसआईआर-2026 का कार्य उत्कृष्ट रूप से पूरा करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपविभागीय अधिकारी सतीश पवार, तहसीलदार सागर ढवले तथा नगराध्यक्ष प्रतीक्षा गुल्हाने सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. एसआईआर-2026 के तहत मौजूदा मतदाताओं का सत्यापन, स्थानांतरित, दोहरे अथवा मृत मतदाताओं के नामों की जांच तथा पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया. मोर्शी तहसील क्षेत्र में इस कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों का इस अवसर पर गौरव किया गया. तहसील कार्यालय की ओर से एसआईआर-2026 का रिपोर्ट कार्य उत्कृष्ट ढंग से पूरा करने पर तहसीलदार सागर ढवले का भी सम्मान किया गया. वहीं भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष आगरकर का विशेष रूप से गौरव किया गया.
नगर परिषद क्षेत्र के बीएलओ, नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय के कर्मचारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदाता सूची सत्यापन कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की गई. पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया से आगामी चुनावों के लिए अधिक सटीक मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी.





