शहीद जवानों की स्मृति में ‘वीडा’ का हरित सलाम
150 से अधिक पौधों का रोपण

अमरावती/दि.17 – देश की स्वतंत्रता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से विजन इंटीग्रिटी डेवलपमेंट एसोसिएशन अमरावती की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज, मार्डी रोड परिसर में आयोजित इस अभियान के तहत 150 से अधिक पौधे लगाए गए.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ‘वीडा’ के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश सूर्यकांत वाघमारे ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर की. इसके बाद मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार से मार्डी रोड तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर नीम, बरगद, पीपल, इमली, आंवला, कड़ू बादाम, उंबर और बेहड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. सभी पौधों को तत्काल पानी भी दिया गया. इस अवसर पर प्रितेश वाघमारे ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बलिदान को याद रखते हुए देश के भविष्य के लिए सकारात्मक कार्य करना है. आज लगाए गए प्रत्येक पौधे को शहीद जवानों की स्मृति को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में यही वृक्ष उनके त्याग और स्मृतियों को जीवित रखेंगे. डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के कैंपस डेवलपमेंट ऑफिसर विशाल पाटील ने ‘वीडा’ के इस उपक्रम की सराहना करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में उपस्थित मौलाना मुबस्सीर साहब ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए. ऐसी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम देशभर में व्यापक होने पर स्वच्छ, प्रदूषणमुक्त और स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है. कार्यक्रम के लिए डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष योगेंद्र गोडे, सचिव तन्वी योगेंद्र गोडे, विशाल पाटील, सोमनाथ मोदक, कृष्णा बेलोरकर, राहुल खोब्रागड़े, प्रफुल्ल कडू, बादल सवई, प्रवीण सहारे, हिम्मत बावणे, शेख नबी, ऋषिकेश मेश्राम, आदेश सवई, राजेश शेलके, दीप राऊत, गजानन आडे, शरदराव जोगे तथा ‘वीडा’ के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश वाघमारे, महासचिव शेख नुरुद्दीन, कोषाध्यक्ष एड. अंकिता पाथरे-वाघमारे, कार्यकारिणी सदस्य सचिन शेरेकर, आशीष सातपुते, सुचिता शेरेकर, भूमि उपरीकर, रुग्णसेवक सागर दामेकर, जया वाघमारे, आमीर नईम, अंकित जवंजाल, एड. यश टेंबले, प्राची वाघमारे, यश पवार, प्रवीण शेेरेकर, पूर्व मुख्याध्यापक बालासाहब इसल, मोहनीश मिसाल, विजयालक्ष्मी यादव, मौलाना मुबस्सीर साहब, शेखुर रहमान, सागर मानकर, अक्षय ढोरे, आकाश सोनेकर, सुनीता बोपटे सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और स्वयंसेवकों ने परिश्रम किया.





