कौलखेड में भीषण हादसा, दो की मौत

पेड से टकराई बाइक

अकोला/दि.18 – मंगलवार सुबह 5 बजे के दौरान कौलखेड स्थित रिजनल वर्कशॉप के सामने दर्दनाक सडक हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही जान चली गई. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई.
दुर्घटना की खबर मिलते ही दैनिक गंगा अटल के उपसंपादक नागेश उर्फ मुन्ना पावसाले एवं नगरसेवक पंकज गावंडे मित्रों के साथ मौके की ओर लपके. पुलिस को घटना की सूचना दी और आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया. घटनास्थल पर भारी भीड के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था. उसे भी पुलिस और उपरोक्त लोगों ने सुचारु किया. समाचार लिखे जाने तक बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी थी.

Back to top button