अभिनंदन बैंक की प्रारुप वोटर लिस्ट जारी

11 सितंबर को लगेगी अंतिम सूची

* शहर और जिले की अग्रणी एवं लाभ कमानेवाली अर्बन बैंक
अमरावती /दि.18- सहकारिता क्षेत्र में शहर और जिले की अग्रणी तथा लाभ में चल रही अर्बन सहकारिता बैंक अभिनंदन के शीघ्र ही नए संचालक मंडल चुनाव होने है. तद्हेतु सहकारिता विभाग ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है. आज से बैंक की प्रारुप मतदाता सूची प्रसिद्ध करने के साथ आगामी 27 अगस्त तक इस वोटर लिस्ट पर आक्षेप व ऐतराज मंगाए गए हैं. बैंक की अंतिम मतदाता सूची 11 सितंबर को कांता नगर स्थित सहकार संकुल और बैंक के मुख्यालय में जारी होने की जानकारी जिला सहकारिता चुनाव अधिकारी राजेश भुयार ने दी.
राजेश भुयार ने बताया कि, सितंबर में वोटर लिस्ट फाइनल होने उपरांत चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि, सहकारिता क्षेत्र की जिले की अग्रणी जिला मध्यवर्ती बैंक के इलेक्शन की भी हलचल शुरु हो गई है. ऐसे में जिला उपनिबंधक कार्यालय ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अभिनंदन की प्रारुप मतदाता सूची आज महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम 1960, संशोधित 2013 की धारा 73 क, ब और नियम 2014 के उपनियम 6 से 10 के प्रावधानों के अनुरुप किए जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी.
बता दें कि, अभिनंदन बैंक का सफल, सुघड नेतृत्व एड. विजय बोथरा कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में बैंक ने न केवल नेत्रदीपक सफलता प्राप्त की है, बल्कि राज्यस्तर पर बैंक क्षेत्र के एवं सहकारिता क्षेत्र के अनुपम पुरस्कार भी हासिल किए है. बैंक का अपना मुख्यालय यहां कैम्प रोड पर अभिनंदन हाईट्स के रुप में इसी वर्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते लोकार्पित किया गया है. बैंक का लगभग झीरो एनपीए होने के साथ समस्त निवेश सुरक्षित है. करीब 10 शाखाएं सुचारु रुप से कार्यरत है.

Back to top button