22 माह की बच्ची लहूलुहान, पिता ने दी मनपा को चेतावनी
अकोला में आवारा कुत्तों का आतंक

अकोला/दि.18 – शहर के खदान हैदरपुर अलीम चौक क्षेत्र में पिता की गोद से बच्ची को खींचकर आवारा कुत्तों ने उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. जिससे क्षेत्र में खलबली मची है. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस बीच बच्ची के पिता ने अकोला महापालिका को आयुक्त के कक्ष के सामने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक कायम है. नागरिकों का रात तो क्या दिन में ही निकलना मुहाल हो चुका है. कुत्तों के खूंखार झुंड के कारण असमय दुर्घटना का डर बना हुआ है. ऐसी ही एक घटना खदान अलीम नगर चौक में हुई. जीएमसी के बाहर खडे व्यक्ति की गोद से खींचकर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. बच्ची का हाथ जख्मी हुआ है. प्लास्टर लगाना पडा है. घटना का वीडियो वायरल होने से अकोलावासी खौफजदा हो गए हैं. गत 6 अगस्त की मनपा आमसभा में भी आवारा कुत्तों के आतंक और ठेकेदार की लापरवाही का विषय उपस्थित किया गया था. ठेकेदार सुरेश अंभोरे बैठक में अनुपस्थित थे.





