अमरावती के तीरंदाज भोगे को 52 लाख का अवॉर्ड
प्रशिक्षक विश्वकर्मा को भी 5 लाख

* एशियायी स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल की आशा
अमरावती/दि.18 – अमरावती के अंतरराष्ट्रीय ख्याती के तीरंदाज यशदीप संजय भोगे को एशियायी तीरंदाजी में शानदार गोल्डन प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार ने 52 लाख 50 हजार रुपए का अवॉर्ड घोषित किया है. उनके प्रशिक्षक गणेश विश्वकर्मा को भी सवा पांच लाख रुपए अवॉर्ड दिया जा रहा है. खेल विभाग ने आज दोपहर यह खुशखबर दी.
गत नवंबर में हुए ढाका खेलों में यशदीप भोगे, अतनु दास, राहुल तीनों ने पुरुष रिकर्व श्रेणी में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्णपदक जीता था. 18 वर्षों में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा. महाराष्ट्र सरकार ने इस सफलता को ध्यान में रखकर यशदीप को 52 लाख का नकद पुरस्कार घोषित किया है. प्रदेश के अन्य 15 खिलाडी और उनके 15 मार्गदर्शकों को कुल 19 करोड 41 लाख के अवॉर्ड आज घोषित किए गए. इस सूची में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, पैरा एथलिट दिलीप गावित का समावेश है. तीरंदाजी के अलावा शूटिंग, बैडमिंटन, स्क्वैश खिलाडियों को भी आंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र का नाम बढाने के लिए नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं.