उपमहापौर सचिन भेंडे का जन्मदिन जोरदार
मान्यवरों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

* वायएसपी कार्यकर्ताओं ने किए समाजहितैषी उपक्रम
अमरावती/दि.18 – युवा स्वाभिमान पार्टी के नेता और उपमहापौर सचिन भेंडे के जन्मदिन पर आज अनेक गणमान्य ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. उसी प्रकार भेंडे के समर्थकों ने अनेक उपक्रम आयोजित किए. इन उपक्रमों में महिलाओं के लिए निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और पौधा वितरण का समावेश रहा. सभी उपक्रमों में सैकडों लोगों ने भाग लेकर लाभ लिया. प्रफुल्ल कॉलोनी के हनुमान मंदिर में सामूहिक चालीसा पाठ आज शाम मित्र परिवार ने रखा है. उसमें भी अवश्य उपस्थित रहने का आवाहन किया गया.
विधायक रवि राणा, पूर्व सांसद नवनीत राणा, युवा स्वाभिमान के मार्गदर्शक सुनील राणा सहित अनेक गणमान्य ने सचिन भेंडे को आज जन्मदिन की बधाई दी. उसी प्रकार महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, उपायुक्त नरेंद्र वानखडे, योगेश पिठे, ऑडिटर संगीता पवार, बीजेपी नेता एड. प्रशांत देशपांडे, कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, प्रकाश साबले आदि सहित अधिकारियों, गणमान्य ने सचिन भेंडे को बधाई दी.





