घातक शस्त्र के साथ सूर्यवंशी गिरफ्तार

अमरावती/दि.18 – शहर पुलिस के अपराध शाखा ने न्यू सातुर्णा डंपिंग ग्राउंड में धारदार शस्त्र लेकर आतंक मचा रहे आरोपी अभिषेक हेमराज सूर्यवंशी (22) को दबोचा. आरोपी से लोहे की बडी तलवार जब्त की गई. राजापेठ थाने में उसके विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, सपोनि मनीष वाकोडे, सपोनि दशरथ आडे, उपनि फिरोज खान, हवालदार संभाजी केंद्रे, हवालदार मंगेश लोखंडे, हेकां नाजीमोद्दीन, संजय भारसाकले, सचिन भोयर, अंमलदार रणजीत गावंडे, नरेश मोहरील, सागर ठाकरे, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, प्रभात पोकले, चेतन शर्मा ने की.

Back to top button