पांच छात्राएं फाइनल में, कोमल ढोके रही तीसरे स्थान पर
देशभक्ति गीत स्पर्धा में महिला महाविद्यालय की सफलता

* लीना मनोहरे, श्रावणी भडके, मानसी गोंडाने, समीक्षा धर्माले ने किया था अंतिम फेरी में प्रवेश
अमरावती /दि.20 – भारतीय अंधजन विकास व पुनर्वसन संस्था अमरावती एनएफबीआई की ओर से स्वाधीनता दिवस उपलक्ष्य आयोजित देशभक्ति हिंदी-मराठी गीत स्पर्धा में महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम उंचा किया. 54 स्पर्धकों ने हिस्सा लिया था. जिसमें अंतिम फेरी हेतु 10 प्रतियोगी चुने गए. इनमें महाविद्यालय की पांच छात्राएं कोमल ढोके, लीना मनोहरे, श्रावणी भडके, मानसी गोंडाने, समीक्षा धर्माले का समावेश रहा. कोमल ढोके ने आखिर तृतीय स्थान प्राप्त किया.
महाविद्यालय की रजनी भवालकर, हेमलता शर्मा, मनीषा राऊत, जान्हवी बल्लाल, सविता ठाकुर, माही लबडे, प्रियंसा रजक, संयुक्ता मिरासे, रजनी वाडेकर, संगीत वझलवार ने भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया था.
स्पर्धा के परिक्षक के रुप में प्रा. डॉ. महेंद्र बोडे और प्रा. डॉ. अर्चना काले ने जिम्मेदारी निभाई. संगीत विभाग प्रमुख डॉ. स्नेहाशीष दास के निरंतर मार्गदर्शन से छात्राओं को स्पर्धा की तैयारी में सुविधा हुई. प्रा. डॉ. दीपक चौधरी, प्रा. डॉ. अंकुश गिरी, प्रा. डॉ. जयश्री वैष्णव ने भी छात्राओं के अभ्यास में सक्रिय सहभाग किया. नियमित मार्गदर्शन किया. प्राचार्य डॉ. अरुणा वाडेकर ने सभी छात्राओं का अभिनंदन किया है. उल्लेखनीय है कि, एनएफबीआई पदाधिकारियों ने स्पर्धकों के लिए उत्तम प्रबंध किए थे. महासचिव शाकीर नाईक, अध्यक्ष संजय काले, उपाध्यक्ष अजय भोजने ने प्लानिंग कर बैठने की व्यवस्था, अल्पोहार, भोजन, समय-समय पर संगीत की व्यवस्था का बारीकी से नियोजन किया था. वरिष्ठ संगीतकार एवं वायोलीन वादक ललित डफाले का भी मार्गदर्शन और सहकार्य मिला.





