बारिश कम होने से त्यौहारी सीजन में मंदी

सप्ताहभर में रक्षाबंधन, उसके बाद जन्माष्टमी

* किराणा से लेकर जीन्सों में विक्री कम
अमरावती/दि.20 – मानसून के दगा दे देने से एक ओर जहां खेतीबाडी प्रभावित हुई है. वहीं पश्चिम विदर्भ में व्यापार खेती किसानी पर निर्भर होने से त्यौहारी सीजन के व्यापार में मंदी परिलक्षित हो रही है. जल्द ईद मिलाद, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व आनेवाले हैं. इसके बावजूद सक्कर साथ हो या जवाहर गेट अथवा रंगारी गली सभ्ीा जगह ग्राहकी का अभाव दिखाई दे रहा है. व्यापारी मंदी की चर्चा कर रहे हैं. बारिश का सीजन बगैर बारिश के तेजी से बीत रहा है. आधे से अधिक अगस्त बीत जाने पर भी अपेक्षित बरसात नहीं होने से फसलों को लेकर सभी चिंतित है.
कपडा, किराणा में भी सीमित ग्राहकी
कपडा, किराणा, सजावटी सामान, पूजा सामग्री से लेकर सभी प्रकार के व्यापार में मंदी दिखाई दे रही है. महत्वपूर्ण त्यौहार आने से दुकानदारों ने दुकाने सजा ली है. माल का स्टॉक कर रखा है. किंतु अमरावती सहित पश्चिम विदभ में बारिश नदारद होने से ग्राहकी कम देखी जा रही. अन्यथा इन्हीं दिनों में मार्केट में त्यौहारी ग्राहकी की चहल पहल रहती थी. सिजनल सामान का स्टाक करनेवाले छोटे व्यापारियों को इस बार सीजन मंदा रहने की आशंका हो रही है. उन्होंने बोलकर बताया कि आनेवाले दिनों में बारिश हुई और फसलों की स्थिति सुधरी तो मार्केट में खरीदारी बढ सकती है.
बारिश पर ही टिकी बाजार की रौनक
अमरावती में जवाहर गेट से लेकर रवि नगर और राजापेठ तक छोटे व्यापारी इन दिनों राखी से लेकर सजावटी सामान की दुकानें लगाकर बैठे हैं. किंतु उन्हें ग्राहकों का इंतजार है. उन्होंने बताया कि बाजार की रौनक क्षेत्र में अच्छी बारिश पर टिकी है. फिलहाल तो बारिश ने मुंह मोड रखा है. कल 21 अगस्त से बारिश का दौर शुरू होने का अंदाज मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. उनका कहना है कि त्यौहारी सीजन का पूरे वर्ष इंतजार किया जाता है. उस हिसाब से स्टॉक कर रखा गया है. अब सभी की निगाहे आसमान की ओर लगी है.

Back to top button