माहेश्वरी बहू-बेटी मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

प्रियंका पनपालिया अध्यक्ष, श्रद्धा राठी सचिव

* कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन
धामणगांव रेल्वे /दि.26- स्थानीय माहेश्वरी बहू-बेटी मंडल की हाल ही में आयोजित वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया. मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गठित नई कार्यकारिणी में प्रियंका पनपालिया को अध्यक्ष तथा श्रद्धा राठी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर तेजस्विनी गंगन, सहसचिव मेघा पनपालिया, कोषाध्यक्ष ऐश्वर्या पनपालिया, सहकोषाध्यक्ष भावना गंगन, संगठनमंत्री कोमल इंदाणी, सलाहकार पारुल चांडक, प्रचार मंत्री सोनाली भंडारी एवं दिव्या भूतड़ा का चयन किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आरती राठी, रक्षा मुंधड़ा, ईशानी केला, रोशनी गंगन, साक्षी मुंधड़ा, आरती चांडक, मिनल राठी, मोहिनी राठी, सोनल पनपालिया, पूनम गंगन, रानी पनपालिया, गुंजन पनपालिया तथा किरण राठी का चयन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए मंडल की आगामी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं. नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंडल की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया.

Back to top button