कर्मचारियों का डीए बढ़ा, 7 महीने का एरियर भी मिलेगा
महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत

* अगस्त के वेतन के साथ नकद भुगतान
अमरावती/दि.27 – राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राहतभरा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी गई है.
* जनवरी से जुलाई तक का एरियर
डीए में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होने के कारण कर्मचारियों को जनवरी से जुलाई 2026 तक सात महीने के बकाया का लाभ मिलेगा. यह एरियर अगस्त 2026 के वेतन के साथ नकद दिए जाने की जानकारी है.
* जिले के 15 हजार से अधिक कर्मचारियों-पेंशनर्स को लाभ
इस फैसले से अमरावती जिले के करीब 15 हजार पात्र राज्य सरकारी कर्मचारी और संबंधित पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. महंगाई के दौर में डीए बढ़ने के साथ सात महीने का एरियर मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी.
* महंगाई भत्ता क्यों बढ़ाया जाता है?
महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन पर बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है. इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (उझख) जैसे महंगाई से जुड़े आंकड़ों के आधार पर समय-समय पर संशोधित किया जाता है.
* पांच साल में डीए में बड़ा इजाफा
7वें वेतन आयोग के तहत पिछले कुछ वर्षों में डीए में कई चरणों में बढ़ोतरी हुई है. जुलाई 2021 में यह 28 प्रतिशत था, जो 2022 में 31 प्रतिशत, 2024 में 50 प्रतिशत और 2025 में 58 प्रतिशत हुआ. अब इसमें 2 प्रतिशत की वृद्धि के बाद डीए 60 प्रतिशत हो गया है.
* कर्मचारी वर्ग में खुशी
सात महीने के एरियर के साथ 2 प्रतिशत डीए बढ़ने से कर्मचारियों में संतोष है. कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बढ़ा हुआ डीए और बकाया राशि आर्थिक रूप से राहत देगी.





