अमरावती में प्लास्टिक प्रतिबंधक अभियान के दौरान 6 हजार रुपये जुर्माना

साईनगर क्षेत्र में मनपा की विशेष कार्रवाई

* प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और डस्टबिन की उपलब्धता की जांच
अमरावती/दि.28 – सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए अमरावती मनपा की ओर से साईनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक तथा उपायुक्त (1) भाग्यश्री बोरेकर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
चिकित्सा अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव, स्वास्थ्य अधीक्षक विजय बुरे तथा जोन क्रमांक 4 के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, परिसर की स्वच्छता तथा दुकानदारों के यहां गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए दो डस्टबिन उपलब्ध हैं या नहीं, इसकी जांच की गई. जांच के दौरान करवा डिस्पोजेबल में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं जय माता दी प्रोविजन में गीले और सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध नहीं होने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस कार्रवाई में कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक शारदा गुल्हाने, स्वास्थ्य निरीक्षक सोपान माहुलकर, प्रियंका बैस, प्रवीण उसरे, वैभव खरड, सुमेध मेश्राम और सचिन सैनी शामिल रहे. मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक प्रतिबंधक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.

Back to top button