20 लाख विद्यार्थियों की नेत्र जांच
डीसीएम शिंदे की बडी पहल

* निशुल्क चष्मे भी होंगे वितरीत
अमरावती/दि.29 – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल से अगले सप्ताह प्रदेश की शालाओं में विद्यार्थियों की निशुल्क नेत्र जांच शुरु होगी. आवश्यकता होने पर विद्यार्थियों को मुफ़्त में चष्मे भी दिए जाएंगे. मोटे तौर पर 20 लाख छात्र-छात्राओं को इसका लाभ होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, कक्षा 5 वीं से 10 वीं के सरकारी शालाओं के विद्यार्थियों हेतु यह मुहिम चलाई जा रही है.
शिवसेना शिंदे गट के अमरावती जिला सोशल मीडिया प्रमुख विवेक महल्ले ने समाज माध्यमों पर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, इस अभियान में निजी एजेंसी की भी सहायता सरकार लेने जा रही है. विद्यार्थियों के हित में यह अभियान शुरु किया जा रहा है. जिसका शिवसैनिकों से अपने-अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों में जागरुकता करने और अभियान में अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाने कहा गया है.





