अगस्त में डेंगू के 24, चिकनगुनिया के 6 मरीज

साफ-सुथरे क्षेत्र में भी फैल रहे रोग

* कई बडे घरों के युवा, महिलाएं ग्रसित
अमरावती/दि.1- मनपा क्षेत्र में अगस्त के 31 दिनों में डेंगू के 24 और चिकनगुनिया के 6 मरीज मिले हैं. जिला मलेरिया विभाग ने 133 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट मनपा स्वास्थ्य विभाग और जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय को भेजी है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अगस्त में 226 संदिग्ध नमनों की जांच में डेंगू के 14 और चिकनगुनिया के 17 मरीज डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक होना चिंता का विषय है.
* फॉगिंग- छिडकाव नदारद
शहर में लगातार मरीज मिलने के बावजूद मनपा से किसी भी प्रभाग में अब तक नियमित फॉगिंग और दवा छिडकाव की प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है. स्वच्छता व्यवस्था की अनदेखी से मच्छरों का प्रकोप बढने की आशंका है.
* बारिश कम, इससे मरीज ज्यादा
पिछले वर्ष की तुलना में इस अगस्त में बारिश कम होने के बावजूद डेंगू के 24 और चिकनगुनिया के 6 मरीज पानी में पनपते है. समय रहते सफाई और दवा छिडकाव नहीं हुआ तो संक्रमण बढने की आशंका है.
* सफाई ठेके में फॉगिंग की जिम्मेदारी नहीं
मनपा के स्वच्छता ठेके में फॉगिंग और दवा छिडकाव की जिम्मेदारी ठेकेदार को नहीं सौंपे जाने से भी व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में शहर में मरीजों की बढती संख्या ने मनपा के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खडे कर दिए हैं.

 

Back to top button