बडनेरा में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा कल
जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर देशभर के शायर पेश करेंगे नातिया कलाम

अमरावती/दि.1 – जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बडनेरा शहर के जुनी बस्ती के मस्जिद-ए-अलमास अहाता में ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन बुधवार 2 सितंबर को किया गया है.
मुशायरे में बिहार, बुरहानपुर, अंजनगांव सुर्जी, बुलढाणा, अकोट, अकोला और बडनेरा सहित विभिन्न स्थानों से शायर एवं उलेमा शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में इमरान सानी बुलडानवी, शाउर आशना बुरहानपुर, मुफ्ती शाहनवाज हुसैन विहार, फुरकान नजर आकोट, इज़हार रशीद अकोला, इरफान इशरत बडनेरा और नसीम नवाज अंजनगांव सुर्जी, कन्वेनेअर मो. शारीक, रजा बडनेरा और नात रव्वा हुजैफ रजा कादरी, अरफात ताजी सहित अन्य शायर अपने नातिया कलाम पेश करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्लामा मौलाना मुजीबुर्रहमान, इमाम व खतीब मस्जिद-ए-अलमास, करेंगे. विशेष अतिथियों में हाजी सैयद मुश्ताक साहब, हाफिज अब्दुल सईद (इमाम), हाजी अब्दुल हबीब साहब, प्रो. तौसिफ खान, अशफाक अहमद ठेकेदार, लाइक अहमद पटेल, हाजी अरशद खान साहब, जावेद अहमद खान, शकील खान टेलर, पाशा भाई (शाकिर हुसैन) और नगरसेवक शेख इमरान, अब्दूल रशीद मास्टर हाजी हाफीज फुजैल साहब, हाजी शेख नूर साहब, हाजी अब्दूल मतीन साहब, हाजी अब्दूल जाकीर साहब, नजीब करीब खान, जुनैद हमीद खान, जाकीर जमाल साहब, तनवीर सेठ सिंघानिया, सादिक अली, सैयद इशाक ठेकेदार समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम हाजी मकबूल साहब और प्रो. अब्दूल अजीज रिजवी की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है. इस ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का संचालन नाजीम-ए-कराम इरशाद अंजुम करेंगे. आयोजकों ने मुस्लिम समाज के नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है.





