पीएम आवास योजना के काम शुरु करें

6 माह से बंद पडे हैं काम

* मनपा आयुक्त को निवेदन
अमरावती/दि.2 – तारखेडा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत फ्लैट मंजूर किए गए अनेक लाभार्थी है, किंतु 6 महीनों से काम बंद पडा है. उसे शुरु करवाने का अनुरोध आज दोपहर मनपा आयुक्त को निवेदन देकर किया गया. इस समय मो. साजिद मो. नसीर, अयाज खान सरफराज खान, मो. सादिक मो. हफिज, शेख वसीम बख्शोदीन, आलिया नाज गुलमोहर खान, मुश्ताक अहमद शेख तवंगर, मोहम्मद राजीक और अन्य उपस्थित थे.
निवेदन में उपरोक्त लाभार्थियों ने आरोप किया कि, आवास योजना का लाभ मिलने पर भी अब तक फ्लैट नहीं मिल पाए है. उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. तत्काल दखल लेकर काम दोबारा शुरु करवाने एवं संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को निर्देश देने की विनती की गई.

Back to top button