गोगा नवमी पर शानदार शोभायात्रा ‘’

औरंगपुरा से नेहरू मैदान तक जुलूस

* ढोल पथक, बैन्जो पथक और बैंड की थाप पर थिरके सभी
अमरावती/दि.7- गोगा नवमी उपलक्ष्य औरंगपुरा से गांधी चौक से राजकमल होते हुए नेहरू मैदान तक शानदार शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें समाज बंधु और युवा बडे उत्साह से सम्मिलित हुए. गोगा जी महाराज के गगनभेदी जयघोष के साथ उनकी अश्वारूढ सुंदर प्रतिमा ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया. उसी प्रकार ढोल पथक, बैन्जो पथक और ताशे की थाप पर थिरककर युवाओं ने आनंद व्यक्त किया. राजकमल चौक पर शोभायात्रा के पहुंचते ही फूल बरसाकर स्वागत किया गया. उत्साह चरम पर रहा.
सर्वश्री मोहन जी यादव, शिवदास डेंडुले, हरीश चावरे, अमर चावरे, वीजू गोहर, दीपक चावरे, मोहन चावरे, अरूण डेंडवाल, अजय डेंडवाल, संदीप चावरे, उमेश डेंडुले, भारत चंडाले, अमर अटवाल, विजय कलोसे, बंडु जाधव, नरेंद्र चावरे, करण डेंडवाल, तिलक डेंडवाल, सागर मर्दाने, दिनेश डिके, नीकेश गोहर, विक्की चावरे, आकाश डेंडुले, जे. टाक, अनिकेत डिके, अमित डिके, शुभम गोहर, आशीर्वाद चावरे, आशीष डेंडुले, कुलदीप चावरे, मेघराज डेंडवाल, सौरभ डेंडवाल, अजय चंडाले सहित अनेकानेक समाज बंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने जुलूस को भव्य बना दिया था.

Back to top button