युवाओं को रोजगार दें, गुंडागर्दी दूर होगी

कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष बबलू शेखावत की मांग

* बढते अपराध रोकने पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं
अमरावती/दि.7 – बेरोजगारी, मादक द्रव्यों का बढता शिकंजा, प्रशासन पर घटता विश्वास और कायदा सुव्यवस्था की खामियों के कारण अमरावती शहर में अपराध बढ रहे हैं. उन पर अंकुश लगाने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी, तो युवाओं को रोजगार, कामकाज देना आवश्यक होने की बात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिराज सिंह उर्फ बबलू शेखावत ने कही. शहर में सप्ताहभर में तीन भयानक मर्डर और आए दिन हो रहे हमले और संगीन अपराधों को देखते हुए कांग्रेस नेता ने प्रेस बयान जारी किया है.
बबलू शेखावत ने आरोप लगाया कि, शहर में सुरक्षा का प्रश्न गंभीर हो गया है. मार्च 2026 में पुलिस ने 2.88 किलो मेफेड्रॉन जब्त किया था. इसके बाद एमडी तस्करी की कई कार्रवाई सामने आई है. गत मई में अमरावती पुलिस ने दो करोड से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट किए थे. शेखावत ने कहा कि, यह आंकडे केवल कार्रवाई नहीं दर्शाते तो नशीले पदार्थों का नेटवर्क शहर में कितना फैला है और युवकों तक उसकी पहुंच गंभीर मामला है.
शेखावत ने कहा कि, युवाओं के पास रोजगार नहीं है, वह कॉलेज से पदवियां लेकर घूम रहा है. सरकारी नौकरियों की संख्या सीमित है. निजी कंपनियों में अपेक्षित अवसर उपलब्ध नहीं है. ऐसे में रोजगार के अभाव से युवाओं में असुरक्षित, निराशा, भविष्य को लेकर चिंता बढ रही है. जिसका नशीले पदार्थ विक्रेता और आपराधिक टोलियां गलत फायदा उठा रही है. युवाओं को अपने जाल में खींच रही है. बबलू शेखावत ने साफ कहा कि, अमरावती सुरक्षित होना, तो यहां के युवाओं को रोजगार देना ही होगा.
बबलू शेखावत ने कहा कि, सत्ता में बैठे लोगों को सोचना चाहिए. अमरावती में कितने नए रोजगार पैदा किए गए. केवल राजकीय आरोप-प्रत्यारोप और दिखावटी कार्यक्रमों तथा मामूली मुद्दों की बजाए असल समस्याओं पर लक्ष्य केंद्रीत करना पडेगा.

Back to top button