मोहोड ने मांगी तत्काल 25 प्रतिशत बीमा राशि
अमरावती जिले में संपूर्ण खरीफ सीजन खतरे में

* किसानों के यहां चिंता, कृषि पंपों को 24 घंटे पानी दें
अमरावती/दि.7 – कांग्रेस नेता हरिभाऊ मोहोड ने अमरावती जिले का संपूर्ण खरीफ सीजन इस बार खतरे में होने का अंदेशा व्यक्त कर आज जिलाधिकारी को मुख्य रुप से तीन मांगों का निवेदन सौंपा. मोहोड ने किसानों को तत्काल 25 प्रतिशत बीमा राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया. उनका यह आग्रह क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए है. उन्होंने कहा कि, 60 प्रतिशत से अधिक बारिश का घाटा होने के कारण कपास, तुअर, सोयाबीन सभी फसलें खतरे में दिखाई पड रही है. ट्रिगर पद्धति बंध कर किसानों को क्षतिपूर्ति देना बेहद जरुरी है.
मोहोड ने यह भी कहा कि, कृषि फीडर का अघोषित लोडशेडिंग तत्काल रोककर कृषि पंपों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की स्थिति में ही फसलों को कुछ प्रमाण में बचाने की आशा होगी. किसानों का कुछ मात्रा में लाभ हो सकेगा. अन्यथा परिस्थिति बडी विकट है. उन्होंने जिलाधीश का ध्यान इस ओर दिलाया. परिस्थिति गंभीर होने की बात प्रशासन ने भी कबूल की है. हरिभाऊ मोहोड ने तत्काल फसल नुकसान के पंचनामे शुरु कर बीमा योजना के अंतर्गत 25 प्रतिशत आर्थिक सहायता तत्काल दिए जाने का अनुरोध इस समय किया.





