डायल 112 ने बचाई युवक की जान

जहर गटककर कर रहा था आत्महत्या का प्रयास

* पारिवारिक विवाद के चलते उठाया था आत्मघाती कदम
अमरावती/दि.8 – पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास किया. लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 में तैनात जवानों ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर युवक की जान बचा ली. यह घटना बडनेरा थाना क्षेत्र में आने वाले भानखेडा खुर्द ग्राम की है.
जानकारी के मुताबिक भानखेडा खुर्द ग्राम में पीडित युवक का परिवार रहता है. किसी बात को लेकर उनमें विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते सोमवार 7 सितंबर को युवक को अपने घर में किटकनाशक दवाई का प्राशन किया. उसके बाद उसकी हालत बिगडने लगी. यह देख युवक की पत्नी ने तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सीआर मोबाइल से पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. पुलिस जवान शुभम कडूकार और उसके साथी ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया. समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है. पुलिस की तत्परता और डायल 112 की तत्काल सेवा के चलते संबंधित युवक को अस्पताल पहुंचाया जा सका. यदि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने में दूरी करती, तो स्थिति गंभीर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button