पैराडाइज कॉलोनी चौक पर 40 वर्षीय युवक का शव मिला

इलाके में मची सनसनी

अमरावती/दि.9- पैराडाइज कॉलोनी चौक पर बुधवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान नितिन कबसे (40) के रूप में हुई है. वह मजल गांव, जिला बीड का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वह दो वाहनों का मालिक था और किसी काम के सिलसिले में अमरावती आया था.
बताया गया कि नितिन पैराडाइज कॉलोनी चौक के पास एक बंद दुकान के सामने आराम कर रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. कुछ समय बाद लोगों की नजर उसके शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही नागपुरी गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इर्विन अस्पताल भेज दिया है. युवक की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल नागपुरी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Back to top button