दहिगांव रेचा में ‘भगवान बुद्ध और उनका धम्म’ ग्रंथ का सामूहिक पठण
समता सैनिक दल के केंद्रीय सदस्यों ने की सदिच्छा भेंट

* शील-सदाचार और धम्म आचरण का दिया संदेश
अंजनगांव सुर्जी/दि.10 – तहसील के हिगांव रेचा में वर्षावास के अवसर पर ‘भगवान बुद्ध और उनका धम्म’ ग्रंथ का सामूहिक पठण किया जा रहा है. भीमराव इंगले के मधुर वाणी में ग्रंथ का प्रभावी पठण जारी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्येष्ठ नागरिक शालिग्राम सावले ने की.
ग्रंथ पठण कार्यक्रम में समता सैनिक दल के केंद्रीय सदस्य प्रा. संजय अभ्यंकर, महिला विंग कमांडर प्रा. अस्मिता अभ्यंकर तथा भारतीय बौद्ध महासभा के तहसील अध्यक्ष रमेश सावले ने सदिच्छा भेंट दी. इस दौरान समता सैनिक दल की टीम की ओर से लेझीम पथक के माध्यम से मान्यवरों का उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर मान्यवरों ने शील, सदाचार और धम्म विचारों को जीवन में अपनाने को लेकर मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को स्वीकार करने से गांव के साथ ही देश की प्रगति में योगदान मिलेगा तथा नशामुक्त और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में मदद होगी. धम्म मनुष्य को नीति का मार्ग दिखाता है और नीति के मार्ग पर चलने से अधोगति को टाला जा सकता है.
कार्यक्रम में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संदेश शिका, संघटित व्हा आणि आपला उद्धार करा को आचरण में लाने का आह्वान किया गया. साथ ही विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, घरकुल योजना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रा. संजय अभ्यंकर, प्रा. अस्मिता अभ्यंकर और रमेश सावले ने उपस्थितों को जानकारी दी. कार्यक्रम में सुरेश इंगले, अनिता आठवले, चंद्रकला इंगले, दुर्गा सावले, प्रभा सावले, उमा इंगले, शारदा सावले, कोकिला अभ्यंकर, विमल सावले, ज्योति इंगले, निर्मला इंगले, रेखा आठवले, सुजाता आठवले, उषा इंगले, सुभद्रा इंगले, देवका इंगले, छाया इंगले, नलिनी सावले सहित समता सैनिक दल के पदाधिकारी, महिला संघ, युवक संघ, संघर्ष बुद्ध विहार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन समता सैनिक दल के जिला संगठक सिद्धार्थ सावले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन किशोर सावले ने किया.





