श्री नीलकंठ व्यायाम मंडल के गणेशोत्सव का 14 सितंबर से शुभारंभ
भव्य-दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा समारोह की जोरदार तैयारियां

* 26 सितंबर को होगा विसर्जन
अमरावती /दि.10– शहर के व्यायाम, क्रीड़ा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री नीलकंठ व्यायाम मंडल के गणेशोत्सव का गणेशभक्तों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है. नवनवीन संकल्पनाओं, भव्य आयोजनों और आकर्षक शोभायात्रा के लिए प्रसिद्ध यह गणेशोत्सव अपनी गौरवशाली परंपरा के साथ शताब्दी की ओर अग्रसर है.
इसी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष गणेशोत्सव का शुभारंभ सोमवार 14 सितंबर को होगा और शनिवार 26 सितंबर को विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा. आयोजन की तैयारियां गुरुपूर्णिमा से ही शुरू कर दी गई थीं. इस वर्ष विशेष आकर्षण भव्य जगन्नाथ रथयात्रा पुरी समारोह रहेगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.
* 14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
14 सितंबर को दोपहर 3 बजे नीलकंठ चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस अवसर पर उत्सव के स्वागताध्यक्ष एवं युवा स्वाभिमान पक्ष के मार्गदर्शक सुनील राणा के शुभहस्ते तथा प्रसिद्ध निर्माण व्यवसायी शैलेश ठुसे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी. रात 8 बजे अतिथियों के हाथों ‘श्री’ की स्थापना एवं रथपूजन किया जाएगा.
* 13 दिनों तक होंगे विविध कार्यक्रम
15 सितंबर को शाम 7 बजे पद्मश्री जनार्दनपंत बोथे के शुभहस्ते कार्यक्रम. अध्यक्षता सुनील राणा करेंगे, 16 सितंबर को सुबह 8 बजे पूर्व महापौर विलास इंगोले की उपस्थिति में साइकिल स्वास्थ्य रैली. आयोजक अभिनंदन पेंढारी व सहआयोजक आनंद पारेख, 17 सितंबर को सुबह 8 बजे संस्था परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम, 18 सितंबर को सुबह 8 बजे महाराष्ट्र शासन की ओर से कुश्ती एवं कबड्डी मैट का लोकार्पण. पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के शुभहस्ते कार्यक्रम होगा, 19 सितंबर को रात 8 बजे गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्री की महाआरती, 20 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भव्य रक्तदान शिविर, 21 सितंबर को रात 8 बजे मंडल के कलाकारों द्वारा भक्तिसंगीत सेवा, 22 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जोशी हॉल में नीलकंठ प्राथमिक शाला एवं फुलबाग प्राथमिक शाला, कलोती नगर की ओर से कार्यक्रम, 23 सितंबर को दोपहर 4 बजे ब्रह्मवृंद द्वारा अथर्वशीर्ष पाठ. रात 8 बजे नीलकंठ महिला मंडल की ओर से ‘शुभमंगल सावधान’ नृत्य-नाटिका, 24 सितंबर को रात 8 बजे श्रीमंत राजे डॉ. मुधोजी महाराज भोसले द्वारा ‘जगन्नाथ रथयात्रा का इतिहास’ विषय पर व्याख्यान, 25 सितंबर को दोपहर 4 बजे श्री सत्यनारायण महापूजा. शाम 7 से रात 11 बजे तक तीर्थप्रसाद व पान-सुपारी का आयोजन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण होंगे, 26 सितंबर को रात 8 बजे गणेशभक्तों की उपस्थिति में महाआरती के बाद श्री गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा.
* बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन
गणेशोत्सव के सभी कार्यक्रमों में संस्था के दानदाताओं, हितचिंतकों, गणमान्य नागरिकों और गणेशभक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी मंडल ने किया है. यह जानकारी गणेशोत्सव के प्रसिद्धि प्रमुख अभिनंदन पेंढारी ने दी है.





