शिवाजी एग्री में बैलगाडी से हुआ श्री का आगमन
विद्यार्थियों का अपार उत्साह

* महाराष्ट्रीयन संस्कृति की झलक
अमरावती/दि.15 – श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय में कृषि मित्र मंडल द्वारा गणपति की स्थापना बडे उत्साह से की गई. गणराय का मंगलमय आगमन बैलगाडी से किया गया था. जिसे विद्यार्थियों ने चाव से बडा सुंदर सजाया. महाराष्ट्र की कृषि परंपरा और संस्कृति की भी झलक इस उपलक्ष्य सभी को देखने मिली.
विद्यार्थियों ने बताया कि, उनके गणेशोत्सव का घोषवाक्य ही ‘परंपरा का जतन करें, किसानों का सम्मान करें और महाराष्ट्र की संस्कृति को आगे बढाएं’, ऐसा है. बैलगाडी को महाराष्ट्र के ग्रामीण जीवन परिवेश के अनुरुप सजाया गया. इसके लिए पारंपरिक वस्त्र, पताकाएं और केसरिया झंडों के साथ ही फूलों की लडियों का उपयोग विद्यार्थियों ने आकर्षक स्वरुप में किया. एग्री. कॉलेज के विद्यार्थियों अपनी खेतीबाडी की गहरी नातेदारी को स्पष्ट किया. आगमन समारोह से महाविद्यालय में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना. किसानों का गौरव और संस्कृति का संवर्धन करने के साथ परंपरा का सम्मान ऐसा त्रिसूत्री संदेश दिए जाने से श्री का यह आगमन सभी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष आकर्षण बना.





