पैसे कम मिलने के विवाद पर सोहेल पर किया गया हमला
8 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी जेबकतरे

* फ्रेजरपुरा पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.19 – शुक्रवार 18 सितंबर को सुबह मालटेकडी के पास कांग्रेस भवन के ठीक सामने अकोला जिले के अकोट निवासी शेख सोहेल शेख सलीम (36) की कुछ युवकों ने घेरकर हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था. इस सनसनीखेज घटना में घायल युवक की हालत गंभीर है. पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में यह सभी आरोपी जेबकतरे बताये जाते है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम महाजनपुरा निवासी बादल बागवाले, श्याम नगर निवासी हरिश विनोद बोबडे, श्याम नगर निवासी कुणाल मनोज इंदूले (24), लाइब्ररी चौक निवासी यश सुरेंद्र कलसकर (20), फ्रेजरपुरा निवासी निरंजन उर्फ निर्या संजय रोडगे (19), व्यैकय्यापुरा निवासी सक्षम विजय लांडे (19) व दो नाबालिग है.
बता दें कि, कल शुक्रवार 18 सितंबर को सुबह कांग्रेस भवन के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था. इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे. घटना की जानकारी मिलने पर फ्रेजरपुरा पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंच गया था और जख्मी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां जख्मी का नाम अकोला जिले के अकोट निवासी शेख सोहेल शेख सलीम (36) रहने का पता चला. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरु किया, तब एक सीसीटीवी कैमरे में शेख सोहेल पर तीन युवक हमला करते दिखाई दिये. घटना गंभीर रहने से सरकार की तरफ से पीएसआई खुशाल तायवाडे द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु की गई. लेकिन परिसर के अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक फूटेज में 8 युवक हमला करते दिखाई दिये. इस कारण पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. कुछ ही घंटों में आठों आरोपी दबोच लिये गये. गिरफ्तार आरोपियों के नाम महाजनपुरा निवासी बादल बागवाले, श्याम नगर निवासी हरिश विनोद बोबडे, श्याम नगर निवासी कुणाल मनोज इंदूले (24), लाइब्ररी चौक निवासी यश सुरेंद्र कलसकर (20), फ्रेजरपुरा निवासी निरंजन उर्फ निर्या संजय रोडगे (19), व्यैकय्यापुरा निवासी सक्षम विजय लांडे (19) व दो नाबालिग है. इनमें मुख्य सूत्रधार महाजनपुरा निवासी बादल बागवाले रहने का पता चला. आठों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाने वाला है.
* सभी आरोपी जेबकतरे
पुलिस जांच में पता चला कि, जख्मी शेख सोहेल और हमलावर युवक सभी जेबकतरे है. वह ट्रेनों में बडनेरा से शेगांव के दौरान पॉकिटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पूरे दिन में इन जेबकतरों के हाथ लगे पैसों का बंटवारा किया जाता था. हमलावर युवकों ने पैसे कम मिलने के कारण पर से शेख सोहेल के साथ विवाद किया था. शुक्रवार को सुबह वह अमरावती में रहने का पता चला. बादल बागवाले को शेख सोहेल कांग्रेस भवन के पास दिखाई देते ही उसने अपने अन्य साथियों को फोन कर घटनास्थल बुलाया. पश्चात सभी ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
* आरोपी नागपुर रेफर
हमले में गंभीर रुप से घायल शेख सोहेल शेख सलीम को तत्काल फ्रेजरपुरा पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उसकी हालत नाजूक रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक है. मामले की जांच फ्रेजरपुरा पुलिस आगे कर रही है.





