जन-जन को जोडता है गणेशोत्सव
गुलशन टॉवर में खोडके दंपत्ति और अग्रवाल ने की महाआरती

* रक्तदान,महाप्रसाद
* धार्मिक और सामाजिक उपक्रमों का रेला
अमरावती/दि.21– गुलशन टॉवर गणेशोत्सव में रक्तदान शिविर और महाआरती के आयोजन से गरिमा अभिवृद्धि हुई है. गत शनिवार वहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उत्साह से 55 डोनर्स ने रक्तदान किया. शाम को 7 बजे विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, अमरावती मंडल के संपादक एवं स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल की उपस्थिति में महाआरती की गई. बडा ही उत्साहपूर्ण वातावरण बना. इस अवसर पर मंचासीन मान्यवरों ने कहा कि गणेशोत्सव के आयोजन में सभी के साथ आने से यह तो सिध्द हो गया कि, यह उत्सव जन-जन को जोडता है. सभी को साथ लाता है. सकारात्मक वेव्स रहती है.
सर्वश्री जगदीश शर्मा, संजय डागा, अन्वरभाई, मुश्ताक बिल्डर, निखिल बाहेती, मनोज पुरसवानी, श्रीगोपाल बागडी, सीए श्याम राठी, श्याम अग्रवाल, नितिन सोमानी, बल्लूभाई पडोले, नितिन भट्टड, प्रलेश तनवानी, प्रवीण इसरानी, सुशील सारडा, नईमभाई, अनिकभाई, छोटू भाई, वैभव मंडले, आनंद सिकची, सतीश तिवारी, मनोज वाधवानी, अमित सोमानी, आशीष दुधे, नरेंद्र शिरभाते सहित अनेकानेक व्यापारियों, प्रोफेशनल्स की उपस्थिति रही. गुलशन टॉवर के व्यापारी अनेक वर्षों से गणेशोत्सव उल्लास, उमंग से मनाते आए हैं. गणेशोत्सव को आयाम देते हुए अन्य उपक्रम भी रखे गये. गुलशन टॉवर वहां के उत्सव की बेला से दमक उठा है. संचालन सीए श्याम राठी ने किया.





