श्री लोहाणा महासभा अमरावती जिला की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
विभिन्न समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं संयोजकों की नियुक्ति

* समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों का गठन
अमरावती/दि.21– श्री लोहाणा महासभा अमरावती जिला झोन-12 की जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई है. समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, युवा, सूचना-प्रौद्योगिकी, मीडिया, पर्यावरण, खेल, आध्यात्म तथा कला-संस्कृति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, सहअध्यक्ष एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई है.
श्री लोहाणा महासभा अमरावती जिला की विभिन्न समितियों का गठन विदर्भ झोन के अध्यक्ष अजयभाई वडेरा, उपाध्यक्ष चंद्रकांत पोपट, सचिव कमलेशभाई वसानी तथा डॉ. नंदकिशोर लोहाणा के नेतृत्व में किया गया है. इस जम्बो कार्यकारिणी के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा. अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं.
घोषित कार्यकारिणी में युवा विभाग के अध्यक्ष प्रतीक आडतिया, उपाध्यक्ष निकुंज राजा, सचिव जिगर सेता तथा सहसचिव तुषार पोपट को बनाया गया है. शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. सागर सतीश रायचुरा तथा उपाध्यक्ष सिद्धी सेठिया हैं. स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. धवल तेली एवं उपाध्यक्ष डॉ. हितेश आडतिया की नियुक्ति की गई है. फार्मास्युटिकल्स विभाग के संयोजक की जिम्मेदारी दीपकभाई सोमैया को सौंपी गई है. व्यवसाय विकास समिति के अध्यक्ष तेजस पोपट, आईटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं एआई समिति के अध्यक्ष पीयूष सेठिया, जबकि मीडिया, मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन समिति के अध्यक्ष केतन पलन होंगे.
पर्यावरण क्षेत्र के लिए भी स्वतंत्र समिति अध्यक्ष किशोर ठक्कर, उपाध्यक्ष विनोद तन्ना एवं सचिव नितीन गनात्रा हैं. इसके अलावा कचरा प्रबंधन के संयोजक नीलेश पोपट, जैविक खेती के संयोजक जीतेश आडतिया, स्वच्छ ऊर्जा के संयोजक अनिल गाथा, जल संरक्षण की संयोजक नेहा राजा तथा वृक्षारोपण विभाग के संयोजक गीता लोहाणा एवं नीलेश राजा बनाए गए हैं. लग्न सेतु समिति के अध्यक्ष नितीन आडतिया एवं सहअध्यक्ष लीना भीमजियानी को बनाया गया है. यात्रा, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी एवं कैटरिंग समिति के अध्यक्ष प्रणय डी. ठक्कर होंगे. खेल क्षेत्र में खेल एवं मनोरंजन समिति के अध्यक्ष बकुल कक्कड़, उपाध्यक्ष हिरल अढ़िया एवं सचिव बृजेश वसानी की नियुक्ति की गई है. इनडोर स्पोर्ट्स के संयोजक हार्दिक सोमैया, आउटडोर स्पोर्ट्स के संयोजक कपिल कारिया तथा वेलनेस एवं फिटनेस के संयोजक दर्शन कारिया होंगे.
कानूनी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेश सागलानी, जबकि सीए एवं कर सलाहकार समिति के अध्यक्ष सीए उमंग वसानी होंगे. आध्यात्मिक विभाग में अध्यक्ष दिलीप कोटक, उपाध्यक्ष भूपेंद्र तन्ना, सचिव शैलेश आडतिया एवं संयोजक मनोहर बगडाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार कला एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष किरीट गढ़िया, उपाध्यक्ष दिनेश सोमैया तथा सचिव महेश खिरैया की नियुक्ति की गई है. अमरावती तालुका की जिम्मेदारी अरुणभाई आडतिया एवं एडवोकेट धर्मेश सागलानी, वरुड की नरेंद्रभाई शिंगाडा, चांदूर रेलवे की सचिनभाई चंदाराना, अंजनगांव सुर्जी की रमेशभाई मात्रावडिया, मोर्शी की आशिषभाई रायचुरा, चांदूर बाजार की मनोजभाई कारिया, जबकि धामणगांव रेलवे की जिम्मेदारी चेतनभाई कोठारी को सौंपी गई है. श्री लोहाणा महासभा के अध्यक्ष सतीश विगलानी, श्री लोहाणा महाजन, श्री लोहाणा महिला मंडल तथा श्री लोहाणा नवयुवक मंडल की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं.





