माहेश्वरी युवती मंच ने की ‘विदर्भ का राजा’ की महाआरती
पदाधिकारियों ने कहा अविस्मरणीय अवसर

अमरावती /दि.21– माहेश्वरी युवती मंच, अमरावती ने गत शनिवार रात 8.30 बजे खापर्डे बगीचा स्थित न्यू आजाद मंडल में विदर्भ के राजा की महाआरती की. इन क्षणों को मंच के लिए यह अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का बतलाया. जब मंच की युवतियों को ‘विदर्भ का राजा’ की भव्य महाआरती करने का पावन अवसर प्राप्त हुआ. गणराया के चरणों में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई इस महाआरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
महाआरती में माहेश्वरी युवती मंच की अध्यक्ष भाविका गोपाल जाखोटिया, उपाध्यक्ष गौरी प्रशांत लड्ढा, सचिव खुशी अनिल पनपलिया, कोषाध्यक्ष रूपल बालगोविंद राठी व संयुक्त सचिव महिका जाखोटिया सहित मंच की कार्यकर्ता एवं सदस्य युवतियां उपस्थित रहीं.
इस अवसर पर माहेश्वरी पंचायत के संयुक्त सचिव एवं माहेश्वरी युवती मंच के समन्वयक, संजय जी राठी और माहेश्वरी पंचायत के मंदिर सहसचिव मधुसूदनजी करवा की उपस्थित रही. साथ ही मंच के कार्यकर्ताओं में चैताली राठी, एकता टावरी, हितेश्री साबू, साक्षी पनपालिया, पलक राठी, आभा सोनी, दीपाली काकानी, पायल काकानी, कोमल काकानी, अनुजा डागा, आंचल बजाज, खुशी बजाज, कोमल राठी, तथा सदस्यों में, निकिता जाजू, मानसी तापड़िया, प्रगति सुदा, इशिका डागा, . उन्नति लड्ढा ,आस्था साबू,एवं , नंदिनी बाहेती, ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की. मंडल अध्यक्ष दिनेश बूब, शीतल बूब, गोपाल धूत, अमित मोतीवाला, अमित करवा, नीलेश चांडक, विनोद डागा, अनेक गणमान्य एवं सहयोगी सदस्य भी इस भक्तिमय अवसर के साक्षी बने. मोहित सारडा, जय करवा, जयेशजी चांडक, पवन कलंत्री, कुशल राठी, गोपाल जाखोटिया, जितेश जाखोटिया, निकुंज राठी, देवांश जाखोटिया सोनाली जाखोटिया, प्रियंका जाखोटिया, सोनल जाखोटिया, अमृता लाहोटी प्रेमा करवा राधिका बागड़ी एवं मंत्री परिवार सहित अनेक समाज बंधुओ की उपस्थिति ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई.





