सगाई के बाद किया दुष्कर्म और रचाई दूसरी शादी

पीडिया की शिकायत पर मामला दर्ज

* आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमरावती/दि.22- प्रेमसंबंधो के चलते दोनों परिवारो की रजामंदी से सगाई की रस्म पूरी हो गई. पश्चात शादी के पूर्व प्रेमी ने अपनी होनेवाली प्रेमिका के साथ अत्याचार किया और बाद में दूसरी के साथ विवाह कर लिया. यह मामला प्रकाश में आने पर पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में घटित हुई. आरोपी का नाम शेख जावेद (38) बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत में आरोपी किया गया है कि उसके आरोपी जावेद के साथ प्रेमसंबंध थे. इन संबंधो के चलते इस वर्ष 15 जून को सभी रिश्तेदारो की मौजूदगी में उनकी सगाई कर रिश्ता तय किया गया. सगाई के बाद इसी वर्ष 6 दिसंबर को शादी की तारीख तय की गई. पश्चात जावेद ने घर पर परिवार का कोई सदस्य न रहते पीडिता को घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध की मांग की. जब पीडिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी न करने की धमकी दी. बाद में दो दफा पीडिता पर अत्याचार किया. पीडिता का आरोप है कि दो दफा अस्मत लूटने के बाद आरोपी ने 20 सितंबर को किसी अन्य से विवाह रचा लिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेख जावेद के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Back to top button