महिला के बंद मकान में सेंध लगाकर 2.20 लाख रुपए उडाए

गाडगेनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की घटना

अमरावती/दि.22- गाडगेनगर थाना क्षेत्र में आनेवाले अर्जुननगर परिसर के शार्दुल अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट के ताले तोडकर किसी अज्ञात चोर ने नकद 2 लाख 20 हजार रुपए चुरा लिए. यह घटना सोमवार को दिनदहाडे घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक अर्जुननगर के शार्दुल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में रहनेवाली नम्रता होले (56) नामक महिला सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के दौरान किसी काम से फ्लैट को ताला लगाकर बाहर गई थी. वापस लौटी तो उसेअपने फ्लैट के ताले टूटे नजर आए. भीतर जाकर देखा तो बेडरूम की अलमारी में से नकद 2 लाख 20 हजार रुपए गायब थे. गाडगेनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (अ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button