मासोद में ‘एक गांव एक गणपति’ की परंपरा की फिर तैयारी
स्वास्थ्य शिविर सहित विविध स्पर्धा का आयोजन

अंजनगांव बारी/दि.23 – मासोद में ‘मासोद का राजा’ जय श्री महाकाल गणेशोत्सव मंडल की ओर से इस बार एक गांव एक गणपति उपक्रम अंतर्गत गणेशोत्सव उत्साह से किया जाता है. मंडल का यह दूसरा साल है. इस निमित्त स्वास्थ्य शिविर सहित लडके-लडकियों को संगीत कुर्सी, मटकी फोड, नींबू- चम्मच तथा विविध शैक्षणिक स्पर्धा का आयोजन किया गया. विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया.
गणेशोत्सव निमित्त आकर्षक विद्युत रोषनाई व सजावट की गई है. गुरूदेव सेवा भजन, मंडल तथा महिला भजन मंडल की ओर से भजन कार्यक्रम लिया गया. 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गांव से रैली निकालकर गणराया का विसर्जन किया जायेगा. मासोद में एक गांव एक गणपति की लगभग 20 वर्षो की परंपरा रही. कोरोना के समय गणेशोत्सव बंद रहा. अब फिर गांववासी एकत्र होकर एक गांव, एक गणपति की परंपरा नये से शुरू की गई है.





