परसों देखिएं ‘हार्वेस्ट मून’ और शनि ग्रह

खगोल प्रेमियों के लिए अवसर

अमरावती/दि.24– परसों शनिवार 26 सितंबर को खगोल दर्शन प्रेमियों को आकाश में बढिया नजारा देखने मिलेगा. भाद्रपद पूर्णिमा का पूर्ण चंद्र इस बार ‘हार्वेस्ट मून’ कहा जा रहा है. उसके साथ ही चंद्र के पास शनि ग्रह के भी दर्शन होंगे. उत्तरी गोलार्थ में शरद ऋतु के विषवृत्त के पास पूर्णिमा को ‘हार्वेस्ट मून’ कहा जाता है. 26 सितंबर की रात 10.19 बजे से विदर्भ में यह दर्शन हो सकते हैं. चंद्र और शनि आकाश में नजदीक एक ही दिशा में दिखाई देंगे. खगोलीय जोडी खुली आंखों से देखी जा सकेगी. यह जानकारी अमरावती के खगोल दर्शनप्रेमी हिरूलकर ने दी.
उन्होंने बताया कि सूर्यास्त पश्चात पूर्व दिशा की ओर ध्यान देने पर चंद्र के करीब चमकदार शनि दिखाई देगा. शनि के वलय भी दूरबीन से देखे जा सकेंगे. गिरोलकर ने बताया कि चंद्र-शनि दर्शन के साथ ही प्रकाश प्रदूषण मुक्त जगह से आकाश में एम-31 अर्थात एंड्रोमडा आकाश गंगा भी देखने मिल सकती है. हमारी आकाश गंगा के पास ही बडी आकाश गंगा है. स्वच्छ आकाश में वह धूमिल प्रकाश में तारो जैसी खुली आंखों से भी दिखाई देती है. उसका दर्शन करने का आवाहन गिरोलकर और प्रा. प्रवीण गुल्हाने ने किया है.

Back to top button