श्री शिवाजी उद्यानविद्या महाविद्यालय में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

अमरावती/दि.29 – श्री शिवाजी शिक्षण संस्था अमरावती द्वारा संचालित एवं डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ अकोला से संलग्नित उद्यानविद्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिन के निमित्त रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच तथा आभा कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर देशमुख ने की.
शिविर में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन किया गया. उसके पश्चात डॉ. पंजाबराव देशमुख वैद्यकीय महाविद्यालय की टीम के डॉ. श्रेयश पटवारी, डॉ. समृद्धि काटकर, कमलेश शेकार, मंगेश ठाकरे ने महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की और औषधियों का वितरण किया गया. रक्तदाताओं में डॉ. अतुल बोंडे, प्रा. प्रहेश देशमुख, प्रा. नीलेश फुटाणे, डॉ. नीरज निस्ताने, प्रा. अर्चना झाल्टे, विशाल अढाउ सहित कर्मचारी शंतनु देशमुख, हर्षदीप देशमुख, देवेश शेलके, हर्षल मोरे, रामचंद्र कास्देकर, आयुष सोनवणे, तेजस निंभेकर, प्रसन्न काले, रामा आगलावे, अजीत वानखडे का समावेश रहा.
इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी और 67 विद्यार्थियों को आभा कार्ड का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ. पंजाबराव स्मृति वैद्यकीय महाविद्यालय के ब्लड बैंक की डॉ. दिपाली सावले, वंदना चौधरी, हारिस खान, अमोल कुचे, आनंद चर्‍हाटे, कबीर निनवटे तथा महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी दिनेश देशमुख ने अथक प्रयास किये.

Back to top button